छड़ीला

छड़ीला

यह विश्व के अनेक देशों के जंगलों में प्राकृतिक रूप से स्वयंभू वनस्पति है।इसकी कृषि नहीं होती है।वास्तव में यह एक प्रकार की काई है। इसे Black Stone Flower या पत्थर फूल भी कहते हैं।भारत में सदियों से यह खाद्य पदार्थों में एवं औषधियों में सेवन किया जाता है।इसे सब्जी या मीट में मसाले के साथ छोका जाता है। छड़ीले को कुछ लोग पाउडर के रूप में प्रयोग करते हैं, तो कुछ लोग इसे कैची से बारीक काटकर साबुत प्रयोग करते हैं।बारीक कटा जब दांत के नीचे पड़ता है,तब यह बहुत स्वादिष्ट लगता है। दक्षिण भारत में इसका प्रयोग अधिक होता है।

आयुर्वेद के मतानुसार छड़ीला गरम, बाल एवं त्वचा के लिए लाभकारी है। यह यकृत, गुर्दा, अल्सर एवं डिप्रेशन में भी लाभप्रद है। यह दर्द विनाशक का भी कार्य करता है।परंतु गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन नहीं करना चाहिए।हमारे समूह द्वारा छरीला का फूल साबुत विक्रय होता है।इसके अतिरिक्त यह हमारे कुछ अचारो में भी प्रयुक्त होता है।

250 comments

No matter if some one searches for his required thing, thus he/she desires\r\nto be available that in detail, thus that thing is maintained over here.\r\n\r\nFeel free to surf to my webpage : ytmp3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *