अमचुर

अमचुर

यह एनाकारडीएसी परिवार का सदस्य है।जिसका वानस्पतिक नाम मैंगिफेरा इंडिका लिन् है। यह कच्चे आम का होता है,जिसका छिलका छीलकर उसकी फांको को सुखाकर,पीसकर चूर्ण बनाया जाता है। यही आम्रचूर्ण या अमचूर कहलाता है।इसे भोजन में खट्टापन लाने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसका उत्तरी भारत में अधिक प्रयोग होता है।आम भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय फल है।

विभिन्न नाम-बांग्ला: काचुकाचा आम। गुजराती: केरी। मलयालम: मनगा। मराठी: अंबा। कन्नड़: मवीना काई।

ओड़िया:कांचाअंबू। हिंदी, पंजाबी,उर्दू: कच्चा आम,अमचूर।तमिल: मंगे,तेलुगू:ममीडी काई।

गुणधर्म एवं उपयोग-आयुर्वेद के मतानुसार अमचूर अग्नि वर्धक मलभेदक, पित्तवर्धक, वायु और कफनाशक है। यह नेत्र रोग, पेटरोग, कृमिरोग और घाव भरने में लाभकारी है। कच्चा आम और उसकाा छिलका दोनों स्तंभक है।

इसका उपयोग चटनी,सूप, अचार, सब्जी, मुखभावन चूर्ण आ दि में होता है। हमारे उन आचारों में जो स्वभावतः खट्टे नहीं होते हैं,उन्हें खट्टा करने के लिए अमचूर मिलाया जाता है।

जैसे कटहल,लाल भरवा मिर्चा, हरी मिर्च,लहसुन, कुचला,करेला, मिक्स वेज आदि।

समूह द्वारा आम्रचूर्ण का विक्रय होता है।

198 comments

I’m not sure why but this weblog is loading incredibly slow for me.

Is anyone else having this issue or is it a issue on my end?
I’ll check back later and see if the problem still exists.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *