Nature

प्रोफाइल

              प्रियम स्वयं सहायता समूह की स्थापना 2005 ई0 में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) फैजाबाद उ0प्र0 के द्वारा किया गया। यह नगर क्षेत्र में रहने वाली निर्धन महिलाओं का समूह है। जो अत्यन्त उच्च कोटि के मसाले, अचार, पापड़, बरी, बेसन, धुंवास आदि अनेक खाद्य पदार्थो का संसाधन करता है।

              यह संस्था डोर टू डोर विक्रय करती है जिससे यह उपभोक्ता से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी है। इस कारण उसे ग्राहक की पंसद का विशेष अनुभव है और उसने उसी प्रकार अपना उत्पाद तैयार कराया, जिससे उसके समानों की विशेषता और लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती गई। साथ ही साथ उपभोक्ताओं की मांग पर अनेक खाद्य श्रृंखला  ( Varity) भी बढ़ती गई। इस प्रकार अत्यन्त कम समय में इसने बहुत लोकप्रियता प्राप्त कर लिया। इसके सामान उपभोक्ताओं के द्वारा ही भारत के अनेक नगरों महानगरों एवं विदेशों जैसे अमेरिका, कनाडा, दुबई, सूडान, बैकांक आदि देशों में भेजा जाने लगा।

              अनेक अधिकारियों द्वारा इसके उत्पाद प्रयोग किये जाते है, साथ ही यह अभिकरण द्वारा अनेक प्रदर्शनियों और मेलों आदि जैसे लखनऊ महोत्सव, आम महोत्सव, पुष्प प्रदर्शनी राज भवन आदि में भेजा जाता है। इसे अनेक प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुए हैं। इसकी अध्यक्ष श्रीमती मीना गुप्ता हैं। जो महिलाओं के सहयोग से कार्य करती हैं। इनका पूरा परिवार भी इसमें संलग्न रहता है। इनका उत्पाद शुद्ध, सुपाच्य एवं स्वास्थवर्धक रहता है। भोज्य पदार्थ प्राकृतिक ढंग से तैयार किये जाते है। मसाले प्राकृतिक रंगों से युक्त एवं उच्च स्तर के रहते हैं। इस कारण यह अन्य मसालों की तुलना में कम मात्रा (Low Quantity ) में लगता है। अचार में किसी भी प्रकार के अप्राकृतिक परिरक्षक ( Preservative) जैसे सल्फरडाई आक्साइड, बेंजोइक एसिड या सोडियम बेंजोएट का प्रयोग नहीं होता है। केवल नमक, चीनी, तेल और किसी-किसी अचार में सिरके जैसे प्राकृतिक परिरक्षक का प्रयोग होता है। अचार धूप में पकाये जाते है ताकि वे स्वादिष्ट एवं अहानिकारक बने एवं लम्बी अवधि तक सुरक्षित रहे। तीसी के लड्डू, गोझिया आदि में कम से कम चिकनाई का प्रयोग होता है। बेसन आदि सूखे एवं बड़े दाने के दाल के पिसाये जाते हैं। इसके खड़े मसाले भी उच्च स्तर के होते है एवं एक-एक दाने महिलाओ द्वारा हाथ से बीने हुए रहते हैं। इस सब विशेषताओं के कारण इनका उत्पाद जो एक बार खाता है फिर उसे दूसरे के उत्पाद का स्वाद अच्छा नहीं लगता। मसालों का मिश्रण इस प्रकार होता है कि इसके सेवन से पेट में गैस आदि की शिकायत नहीं होती है।

              समूह की योजना देश-विदेश में अपने उत्पादों का प्रचार-प्रसार करते हुए समूह के उद्देश्यों को पूर्ण करना एवं सबको शुद्ध, स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्वर्धक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। ईश्वर हमारी सहायता करें।